पीरटांड: माले नेताओं ने बिजली की समस्याओं पर अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की, समाधान का मिला भरोसा
डाडीडीह स्थित कार्यालय में मंगलवार को 1 बजे विद्युत अधीक्षण अभियंता से भाकपा माले नेताओं ने मुलाकात कर सरिया एवं गिरिडीह क्षेत्र से जुड़ी विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान राजेश सिन्हा एवं विशाल गंभीर ने आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।