प्रतापगढ़ बना #भोजपुरी #सिनेमा का नया #ठिकाना! #शेखपुर #नई #कोट🎬
🔥 22 साल बाद फिर गूंजा "कैमरा... लाइट... एक्शन"... शेखपुर अठगवाँ की ऐतिहासिक नई कोट में शुरू हुई भोजपुरी फिल्म "छोटकी बहु बड़की बहू" की शूटिंग।
प्रतापगढ़ के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड के शेखपुर अठगवाँ स्थित नई कोट में आज से भोजपुरी फिल्म "छोटकी बहु बड़की बहू" की शूटिंग विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गई। शुभ मुहूर्त पर पूजा-अर्चना के बाद निर्देशक मंजुल ठाकुर ने पहला शॉट ओके किया और इसके साथ ही फिल्मांकन का सिलसिला शुरू हो गया।
इस खास मौके पर अरविंद प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान आलोक कुमार सिंह, अनुराग सिंह, राहुल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने फिल्म यूनिट का स्वागत करते हुए फिल्म की सफलता की कामना की।
🎥 दिलचस्प बात यह है कि यही नई कोट वह ऐतिहासिक लोकेशन है, जहां वर्ष 2003-04 में चर्चित भोजपुरी फिल्म नदिया के तीर की शूटिंग हुई थी। उस फिल्म में अभिनेता रवि किशन मुख्य भूमिका में थे। अब एक बार फिर वही लोकेशन कैमरों की चमक और कलाकारों की रौनक से गुलज़ार हो उठी है।
📍फिल्म की शूटिंग देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है और हर किसी की नजर इस फिल्म पर टिकी है।
🎬 प्रतापगढ़ से भोजपुरी सिनेमा की इस बड़ी शुरुआत की हर एक्सक्लूसिव अपडेट, कलाकारों के इंटरव्यू और शूटिंग की अनदेखी झलकियां सबसे पहले देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
❤️ पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर जरूर करें, ताकि पूरे उत्तर प्रदेश को पता चले कि प्रतापगढ़ की धरती फिर से भोजपुरी सिनेमा के बड़े पर्दे पर चमकने जा रही है।
#Pratapgarh #ShekhpurAthgawan #ChhotkiBahuBadkiBahu #BhojpuriCinema #FilmShooting #ManjulThakur
#facebookpost #foryouシ #nonfollowersviewers