गुरूर: ग्राम बिच्छीबाहरा की बेटी सरस्वती मंडावी ने स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद ट्रेनिंग पूरी कर SI बनी, चर्चा में भावुक हुई
Gurur, Balod | Apr 7, 2026 150 की आबादी वाले ग्राम बिच्छीबाहरा की सरस्वती मंडावी ने पथरीली जमीन तथा अन्य मेहनत से SI बनकर अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। 7 अप्रैल को साढ़े 3 बजे परिजनों ने बताया कि सरस्वती मंडावी वॉलीबॉल की नेशनल खिलाड़ी है। रायपुर में ट्रेनिंग के बाद अब कांकेर मे 45 दिनों तक ट्रेनिंग में शामिल होगी। स्वास्थ्य खराब के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी।