सूरजपुर: नवाधकी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में घुसा, चालक और परिचालक सुरक्षित
नवाधकी क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि ट्रक अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे उतरकर खेत में पहुंच गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक सुरक्षित हैं तथा किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना में ट्रक को नुकसान पहुंचा है।