चौपारण: कमला माता मंदिर में प्रवचन संध्या का शुभारंभ, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश
प्रखंड के दैहर स्थित कमला माता मंदिर प्रांगण में कमला क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित प्रवचन संध्या का शुभारंभ बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने मां कमला से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंन