अम्बाला: अंबाला पुलिस ने 1 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, लगभग ₹3 लाख का नशा बरामद
Ambala, Ambala | Apr 3, 2024 अंबाला सीआईए 1 ने गुप्त सूचना के आधार पर दुखेड़ी मोड से नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर कब्जे से 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बडोली निवासी राज ठाकुर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर तथ्य से जांच कर रही है।