अम्बाला: सिटी थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती के पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Ambala, Ambala | Apr 3, 2024 सिटी थाना क्षेत्र के काजीवाड़ा इलाके से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई इस बारे में युवती के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि बीती रात वह अपने घर पर खाना खाकर रात को सो गए थे। आज सुबह जब उन्होंने उठकर देखा तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने इस बारे में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।