अम्बाला: कमीशन बढोतरी को लेकर अनाज मंडी में धरने पर बैठे आढ़ती बोले, सरकार से हुई बातचीत, 7 जून के बाद होगा फैसला
Ambala, Ambala | Apr 3, 2024 अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में कमीशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आढ़ती आज दूसरे दिन भी 2 घंटे के सांकेतिक धरने पर बैठे। इस दौरान मंडी के प्रधान दूनी चंद ने बताया कि बीते कल उनकी सरकार से तीन दौर की बैठक हुई है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि आचार संहिता के चलते इस मसले पर 7 जून के बाद उचित फैसला लिया जाएगा।