अम्बाला: परशुराम कॉलोनी में गोलियां चलाने वाला एक और आरोपी सीआईए 1 ने किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Apr 3, 2024 अंबाला शहर की परशुराम कालोनी में 4 मार्च 2024 को घर के बार गोलियां चलाने के मामले में सीआइए 1 की टीम ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसका मेडिकल करवाए गया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।