अम्बाला: शहर के सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स का बच्चागुम होने से मचा हड़कंप, आधे घंटे बाद वार्ड में घूमता हुआ मिला बच्चा
Ambala, Ambala | Apr 3, 2024 अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में आज एक स्टाफ नर्स का 4 साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गया। जानकारी मिलते ही शहर के सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया। ट्रामा सेंटर के भी गेट बंद कर दिए गए। करीब आधे घंटे बाद बच्चा वार्ड में घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसे वार्ड ब्वॉय लेकर स्टाफ नर्स के पास पहुंचा तब जाकर मां के सांस में सांस आई।