धार: धार में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने जन सुनवाई में लोगों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Dhar, Dhar | Jul 11, 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद सावित्रि ठाकुर ने धार में स्थित अपने कार्यालय पर जन सुनवाई का आयोजन कर लोगो की समस्याओं को सुना। केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने जन सुनवाई के दौरान संसदीय क्षेत्र के जनसामान्य, किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।