धार: धार के व्यापारी से ₹20 लाख की ठगी, जीजा और साले ने व्यापारिक संबंध के चलते खाते में जमा कराए, मामला दर्ज
Dhar, Dhar | Jul 11, 2025 धार शहर में एक व्यापारी के साथ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पहचान के एक व्यापारी ने व्यापारिक संबंधों का फायदा उठाकर राजस्थान के एक बैंक खाते में रुपए जमा करवाए थे। इसके बाद से ही आरोपी जीजा व साले ने रुपए नहीं लौटाए हैं, दोनों आरोपियों की नियत में खोट आने के कारण धोखाधड़ी की है।