धार: सरदारपुर में खरमोर अभ्यारण के डिनोटिफिकेशन पर विधायक ग्रेवाल ने कहा- भाजपा जनता को गुमराह कर रही है
Dhar, Dhar | Jul 11, 2025 खरमोर अभ्यारण का डिनोटिफिकेशन जारी होने के मामले में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया से कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता को गुमराह कर रहे है। केंद्र में 11 वर्ष ओर राज्य में 21 वर्ष से अधिक समय से भाजपा की सरकार है, फिर भी डिनोटिफिकेशन जारी करने में इतना समय क्यो लगा।