धार: धार जिले के मेहंदी खेड़ी में अंडरपास बना तालाब, पानी में डूबी कार
Dhar, Dhar | Jul 10, 2025 धार जिले के मेहंदी खेड़ी में अंडरपास बना तालाब, पानी में डूबी कार।आपको बता दें कि धार जिले के ग्राम मेहंदी खेड़ी में स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश के चलते भारी मात्रा में पानी भर गया। स्थिति यह रही कि अंडरपास तालाब जैसा नजर आने लगा। गुरुवार दोपहर 3:00 एक कार जब वहां से गुजरने की कोशिश कर रही थी, तो वह गहरे पानी में फंसकर पूरी तरह डूब गई।