धार: धार के गुणावद में क्षतिग्रस्त कार से मिला संदिग्ध मांस, पुलिस ने 7 बोरियां जब्त कर मामला दर्ज किया
Dhar, Dhar | Jul 11, 2025 धार के गुणावद में एक क्षतिग्रस्त कार में संदिग्ध मांस मिलने का मामला सामने आया। धार निवासी पीयूष परमार अपने दोस्त आर्यन जाधव के साथ सादलपुर थाना क्षेत्र के गुणावद से धार आ रहे थे। तिरुपति होटल के पास उन्होंने क्षतिग्रस्त कार (MP 09 CN 0955) खड़ी देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।