सिंगरौली: मोरवा में बिना परमिट के चल रहे सात वाहनों को आरटीओ ने किया जब्त, 21 वाहनों से वसूला गया 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना
मोरवा में बिना परमिट के चल रहे सात वाहनों को आरटीओ ने जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर की देख-रेख में परिवहन विभाग की टीम ने मोरवा में वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया। यहां 21 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, तीन ट्रैक्टर सहित 7 वाहनों को जब्त किया गया।