सिंगरौली: सजहर खाखन पुल में तीन ट्रैकों में हुई भिड़ंत एक ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल
बीती देर रात जियावन थाना क्षेत्र के सजहर मुख्य मार्ग पर एनएच 39 का सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जहां एक ट्रक जियावन से बहरी की ओर जा रहा था और उसी के पीछे दो ट्रक और लगे हुए थे जहां अचानक अज्ञात कारणों से एक के बाद एक तीनों के बीच भिड़ंत हो गई वहीं इस हादसे से एक ट्रक का चालक दब गया जिससे उसका पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया हालांकि स्थानीय लोगों व मौजूद चालकों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाल लिया और अस्पताल भेज कर उसे भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।