सिंगरौली: मैगजीन मोड़ के पास सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, शरीर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
शनिवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के मैगजीन मोड़ के पास पुरानी सड़क के किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पांडे, मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार व गोरबी चौकी प्रभारी भिपेन्द्र पाठक के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मृतक की पहचान उदय चंद्र विश्वकर्मा पिता तिलकधारी विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम चुरकी के तौर पर हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम हेतु भिजवा दिया है वहीं मौत के कारण की जांच में जुटी है।