जतारा: जतारा में स्कूली बच्चों के लिए 'रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' आयोजित, संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन
संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूली बच्चों के लिए रन फॉर कांस्टीट्यूशन आयोजित संविधान की उद्देशिका का कराया वाचन। वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल जतारा अंतर्गत सर्वप्रथम स्कूली छात्राओं और स्कूली शिक्षकों के मध्य संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराकर उपस्थित छात्राओं को संविधान के बारे में जानकारी दी गई।