जतारा: यूरिया के लिए किसानों ने जतारा में तहसील कार्यालय के सामने लगाया जाम, अधिकारियों ने दी समझाइश
टीकमगढ़ जिले में यूरिया खाद की कमी से किसान परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर नगर परिषद जतारा में किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों में यूरिया खाद नहीं मिलने से भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि खाद की उपलब्धता न होने के कारण उन्हें बुवाई में दिक्कतें आ रही हैं।