जतारा: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, वर्माताल निवासी की हुई पहचान, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
टीकमगढ़ के महावीर स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल हो गया था। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यक्ति की पहचान वर्मा ताल निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया था। वही अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया था।