तानसेन: पुरानी रंजिश में 4 दोस्तों को गोली मारकर घायल करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, फरार अन्य की तलाश जारी
Tansen, Gwalior | Jul 28, 2026 पुराने विवाद पर जानलेवा फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में घायल योगेश राठौर के मुँह में गोली लगने से उसे दिल्ली ऐम्स रेफर किया गया है। घटना 24 जुलाई रात की है जब गुरुदत्त जिम से अपने दोस्तो के साथ खंडेश्वरी मंदिर के पास डेयरी पर दूध लेने के लिए रुके थे तभी आरोपियों ने उन पर कट्टों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।