लखीसराय। सदर प्रखंड परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय के आह्वान पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।