चूरू: राजगढ़ पुलिस ने पोक्सो मामले में गिरफ्तार स्थाई वारंटी को चूरू पोक्सो कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Churu, Churu | Aug 18, 2025 चूरू जिले की राजगढ़ पुलिस ने पोक्सो मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को चूरू की पोक्सो कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। राजगढ़ निवासी आरोपी 30 वर्षीय संदीप के खिलाफ वर्ष 2019 में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान वह अदालत में पेश नहीं हुआ।