सिमडेगा: मुहर्रम जुलूस में हथियार लहराने के मामले में एसपी ने दी जानकारी, युवक के पास थी लाइटर पिस्टल
सिमडेगा में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक का सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था ,जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया। एसपी एम अर्शी के द्वारा गुरुवार को 2:00 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि उसके पास से जांच के क्रम में लाइटर पिस्तौल बरामद हुआ है तथा उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पिता और पुत्र को बांड किया गया है तथा इस मामले में जांच जारी है।