पिपरा: हरिहरगंज कौवाखोह एनएच 139 पर अनियंत्रित कार ने 6 वर्षीय अंकुश कुमार को मारी टक्कर, स्थिति गंभीर
Pipra, Palamu | Oct 14, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह स्थित एनएच-139 पर मंगलवार के देर शाम सड़क पार कर रहे छह वर्षीय बालक को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।