गोरखपुर: गोरखपुर में आबकारी विभाग का एक्शन, रामगढ़ ताल क्षेत्र में दबिश देकर 150 किलो लहन नष्ट किया गया; कई भट्टियां तोड़ी गईं
गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के चकरा दोयम गांव में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी इंस्पेक्टर श्याम कुमार गुप्ता और प्रवर्तन की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके से 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही करीब 150 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।