पूरनपुर: गांव चंदिया हजारा में बाढ पीड़ितों के लिए फ्री चिकित्सा शिविर कैंप का किया गया आयोजन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के द्वारा फ्री चिकित्सा शिविर कैंप का आयोजन कराया गया। इस दौरान कैंप का विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने फीता काटकर चिकित्सा शिविर कैंप का शुभारंभ किया। चिकित्सा शिविर में बाढ पीड़ितों की निःशुल्क जाँचें कर उनको दवाइयां वितरण की गई।