पूरनपुर: ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाढ प्रभावित गावों का विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने पहुंचकर जाना हाल
पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाढ प्रभावित दर्जनों गांवों में पहुंच कर बाढ पीड़ितों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर लोगो के हुए नुकसान का सर्वे कर जल्द से जल्द मुआवजे दिलाने के लिए कहा। वहीं बाढ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद कराने के अश्वासन दिया।