प्रतापगढ़: महिला सहायता प्रकोष्ठ ने बिखरते परिवार को बचाया
एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ ने मंगलवार शाम 5 बजे आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे एक दंपती के बीच सफल सुलह कराई। प्रभारी निरीक्षक नमिता सिंह के प्रयासों से पति-पत्नी ने गिले-शिकवे भुलाकर पुनः साथ रहने का संकल्प लिया। पुलिस की इस मानवीय पहल से एक परिवार टूटने से बच गया और दोनों ने सुखद गृहस्थ जीवन की नई शुरुआत की।