विजयनगर: आगामी त्योहारों को लेकर बिजयनगर पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक हुई आयोजित,शांति,कानून-व्यवस्था पर दिया जोर
क्षेत्र में शांति,कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बिजयनगर थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।रविवार दोपहर 1 बजे थानाप्रभारी ने जानकारी दी।अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने की।प्रबुद्ध नागरिक,CLG सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।पुलिस व प्रशासन का पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया।