लखीसराय: पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित रानी सती मंदिर परिसर में भादो महोत्सव के दूसरे दिन मंगल पाठ व भंडारा का किया गया आयोजन।
लखीसराय शहर के पुराने बाजार चितरंजन रोड स्थित रानी सती मंदिर परिसर में दो दिवसीय भादो महोत्सव की दूसरे दिन श्री रानी सती मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर परिसर में मंगल पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही दोपहर 1 बजे से संध्या 6:00 बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन को लेकर मारवाड़ी समुदाय से जुड़े लोग मंदिर परिसर पहुंचकर पूजन कर रहे हैं।