लखीसराय: DDC तथा जिप अध्यक्ष पहुंचे सदर अस्पताल, व्यवस्था व उपस्थिति का किया निरीक्षण
लखीसराय डीडीसी कुंदन कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष अंशु कुमारी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। मौके पर सीएस बीपी सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। डीडीसी कुंदन कुमार ने ओपीडी,दवा खाना,मरीज वार्ड,कैदी वार्ड,ब्लड बैंक एवं ओटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे साफ-सफाई,दस बजे तक ओपीडी में डाक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर जम बिफरे।