गभाना: हाईवे तहसील तिराहे पर बाइक व साइकिल की हुई भिड़ंत, हादसे में तीन लोग हुए घायल
गभाना में नेशनल हाईवे पर तहसील तिराहे के पास बाइक और साइकिल की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव नागल निवासी शीलेंद्र अपनी दादी बृजरानी देवी के साथ बाइक से अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे।