मुंगावली: सीमांकन आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं, हिन्नौदा के किसान ने लगाया कब्जा करने का आरोप
मुंगावली के ग्राम हिन्नौदा निवासी आदिवासी किसान गुमना ने मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे कलेक्टर से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि सीमांकन का आदेश जारी होने के बाद भी अब तक उसकी जमीन का सीमांकन नहीं किया गया। किसान का कहना है कि तहसील और राजस्व अधिकारी एक-दूसरे के पास भेजकर उसे टाल रहे हैं।