पंचकूला: लाखों के खर्च की जांच रिपोर्ट में खामियों से नगर परिषद कालका पिंजौर की कार्यशैली पर उठे सवाल: पंचकूला में आप जिलाध्यक्ष
कुछ महीने पहले नगर परिषद में गत वित्त वर्ष में हुए खर्च को लेकर नगर परिषद के पार्षद ने सवाल उठाए थे। जिसके बाद इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाकर जांच करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट गत दिवस नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाम्बा ने सार्वजनिक की है। इससे नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं, यह बात आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने कही।