पंचकूला: माजरी चौक पंचकूला में अज्ञात शव मिला, हित चैरिटेबल ट्रस्ट ने हिमशिखा के श्मशानघाट में किया अंतिम संस्कार।
हित चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक एवं समाज सेवी हितेश पाहवा ने बुधवार को बताया कि पंचकूला पुलिस चौकी सेक्टर 1 की ओर से उन्हें अज्ञात शव मिला था जो माजरी चौक खड़क मंगोली से पुलिस ने बरामद किया था सेक्टर 1 पुलिस चौकी के एएसआई लीलाराम ने अज्ञात शव हित चैरिटेबल ट्रस्ट को सौंप दिया ताकि ट्रस्ट की ओर से अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया जा सके।