लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में छापेमारी कर दो शराब तस्करों और पांच शराबियों को किया गिरफ्तार
गुरुवार अपराह्न 2:40 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार लखीसराय में संतर मोहल्ला से 4.8 L महुआ शराब के साथ इसी मोहल्ला के रहने वाले शिवकुमार पासवान के पुत्र विक्की कुमार को तथा गढ़ी बिशनपुर से 3 L महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले सरयुग राम की पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार किया गया. साबिकपुर से 5 शराबी गिरफ्तार हुए.