खेरागढ़: कागारौल में रास्ते के विवाद को लेकर पथराव, कई लोग घायल, असलाह लहराने का वीडियो हुआ वायरल
Kheragarh, Agra | Jul 26, 2026 कागारौल नगला गज्जा गांव में रविवार को रास्ते (खरंजे) के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट और पथराव में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। प्रथम पक्ष के क्षेत्रपाल सोलंकी ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने बाहरी युवकों को बुलाकर पथराव किया और अवैध हथियार लहराया, जिससे गांव