सिराथू: सैनी में गुरुकुल महाविद्यालय के पास नेशनल हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में सात लोग घायल
सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दो कार में भिड़ंत हो गई है। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं।गुरुकुल महाविद्यालय के करीब हुई इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से कछुआ स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बुधवार दोपहर सभी घायल लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।