सिराथू: कल्यानपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार में 6 लोग घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई है।घटना में छ लोग घायल हुए हैं।महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तेज़ रफ़्तार में थी जो दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।घटना में घनश्याम, राधेश्याम, मुकेश,मिथलेश, बृजेश, रामपति घायल हुए हैं।शर्मा परिवार के लोग थे सभी घायल।बुधवार दोपहर को यह घटना हुई है।