चंडी: चंडी में अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं, फुटपाथों पर चलेगा पीला पंजा
नगर पंचायत चंडी क्षेत्र में फुटपाथों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर शुरू की जाएगी। एसडीओ के आदेश पर नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने गुरुवार की दोपहर दो बजे बताया कि सड़क किनारे और फुटपाथों पर अवैध कब्जे के कारण आम लोगों, खासकर पैदल राहगी