इटारसी: इटारसी में भाजपा नगर मंडल की शक्ति केंद्र क्रमांक एक पर संगठनात्मक बैठक आयोजित, मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के शक्ति केन्द्र क्रमांक 1 पर शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर देखने एवं सुनने हेतु जवाबदरी दी।