बंशीधरनगर (नगर उंटारी): दुष्कर्म के आरोपित को 14 वर्ष का कठोर कारावास
श्री बंशीधर नगर स्थित जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संजय कुमार सिंह की अदालत ने महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी राजेश पाल को 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने खरौंधी थाना कांड संख्या 154/2020 एवं एसटी 363/21 में सुनवाई प