बहराइच: मक्कापुरवा में दबंगों ने बाउंड्री वॉल और दरवाजा तोड़कर गिराया व विरोध करने पर तीन लोगों को पीटा, मुकदमा दर्ज
शहर के मक्का पुरवा में एक दवा व्यवसाई की जमीन है। इस जमीन पर दबंग की नजर है दबंगों ने पक्के बाउंड्री वालों को तोड़ दिया दरवाजा भी गिरा दिया। विरोध करने पर दवा व्यवसाई, उसकी पत्नी और भतीजे को जमकर पीटा। जिससे सभी घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मक्कापुरवा निवासी राजन गुप्ता पुत्र कुंदन लाल दवा व्यवसाई है। पुलिस जाच में जुट गई है।