बहराइच: मिठवा के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो युवक हुए घायल
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मिठवा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया की बाइक सवार जैसे ही मिठवा के पास पहुंचे तभी आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। इलाज जारी है।