बहराइच: आसाम चौराहा पर मनोकामना सिद्धनाथ मंदिर के पास से पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित आसाम चौराहा मनोकामना सिद्धनाथ मंदिर के पास से थाना दरगाह पुलिस ने रविवार को पोक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त नाबालिक से बलात्कार सहित पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के मुकदमे में वांछित था। जिसे गिरफ्तार का न्यायालय रवाना कर दिया गया है।