बहराइच: जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का जिला अधिकारी मोनिका रानी ने निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बता दे की जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किया। इस दौरान प्रशासनिक अफसर के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।