बहराइच: मेहरबान नगर गांव के पास पैदल टहल रहे पति पत्नी व बच्ची को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बच्ची की हुई मौत,पति-पत्नी हुई घायल
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरबान नगर के रहने वाले पति-पत्नी,बच्ची टहल रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को ठोकर मार दी। इस दौरान मौके पर बच्ची की मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। पति-पत्नी का इलाज जारी।