मुरैना के युवाओं की आवाज़ बुलंद करेगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, विधायक दिनेश गुर्जर ने जीवाजी गंज में कोचिंग सेंटरों पर किया छात्रों से जनसंपर्क👇
मुरैना। क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, रोज़गार और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े मुद्दों पर एकजुट करने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार लगभग शाम 6:00 बजे मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति में जीवाजी गंज सहित शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों पर पहुँचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया गया। विधायक दिनेश गुर्जर एवं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ब्रेन एजुकेशन इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों से मुलाकात की और आगामी "छात्रों की गूंज — इंदौर" कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
संवाद के दौरान विधायक गुर्जर ने छात्रों को इंदौर में आयोजित होने जा रहे इस विशाल छात्र सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि मुरैना के छात्र-छात्राएँ इंदौर पहुँचकर अपने हक़ और मुद्दों की आवाज़ मजबूती से बुलंद कर सकें।@morena Morena Breaking Morena Madhyapradesh रामचित्र सिंह गुर्जर महाना Bol Morena Dinesh Gurjar MLA Jitu Patwari जिला किसान कांग्रेस मुरेना युवा कांग्रेस मुरैना पंकज भईया टीम मुरैना देशराज कुशवाह उमरियापुरा चांदपुर
Morena, Morena | Sep 12, 2026